Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Live video of death: दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने युवक पर एक के बाद एक चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Live video of death: दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने युवक पर एक के बाद एक चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Live video of death: राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदरपुर में एक युवक पर एक के बाद एक चाकूओं से वार कर बेहरहमी से मौत के घाट उतार दिया। सोशल मीडिया में दर्दनाक मौत का सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार CEC होते तो डोनॉल्ड ट्रंप नहीं हारते चुनाव' अभिजीत दीपके ने कसा तंज, सौरव दास बोले- मजबूत नेता का टूट रहा है भ्रम

वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना के समय पुलिस के कुछ अधिकारी इलाके में गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपियों को घटना को अंजाम देते हुए देखा और उन्हें पकड़ने के लिए भागे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक्शन लिया जिससे आरोपी भागने लगे। इस दौरान पांच आरोपियों में से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता

वहीं पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि पुलिस की एक टीम मीत चौक के पास गौतमपुरी इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने देखा कि तीन चार लोग एक आदमी को घसीट रहे थे जो बेहोश था और बुरी तरह घायल था। मृतक की पहचान गौतमपुरी फेज 2 निवासी गौरव उर्फ लंबू के रुप में हुई।

डीसीपी ने कहा कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने अन्य उपलब्ध कर्मचारियों के साथ आरोपियों का बीआईडब्लू कॉलोनी की और पीछा किया और एनटीपीसी गेट नंबर एक के पास पहुंचे। जहां स्टाफ के साथ एसएचओ भी पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान दो किशोरों के रुप में की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि हमला निजी विवाद को लेकर किया गया है।

 

 

पढ़ें :- राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पाकिस्तान ने बिछाया था मौत का जाल? भारत-पाक सीमा के पास ब्लास्ट से मचा हड़कंप
Advertisement