Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर स्टेशन परिसर में लोको पायलट पैसेंजर/मेल का हेड क्वार्टर खत्म, URMUऔर ALRSA का संयुक्त धरना

सुल्तानपुर स्टेशन परिसर में लोको पायलट पैसेंजर/मेल का हेड क्वार्टर खत्म, URMUऔर ALRSA का संयुक्त धरना

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में 3 जून को स्टेशन परिसर पर लोको पायलट पैसेंजर/मेल का हेड क्वार्टर खत्म करने के विरोध में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया गया। मंडल प्रशासन द्वारा सुल्तानपुर में कार्यरत समस्त मेल, पैसेंजर के लोको पायलटो का हेड क्वार्टर समाप्त करने का आदेश मंडल प्रशासन ने जारी किया है। जिसके कारण मेल/पैसेंजर के लोको पायलटों का भविष्य में लखनऊ एवं वाराणसी में स्थानांतरण संभावित है जिससे सभी ड्राइवरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पढ़ें :- URMU सुल्तानपुर शाखा 42° तापमान में कर्मचारियों की समस्याओं से हुई रूबरू,समाधान कराने का दिया आश्वासन

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री पंकज दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व की स्थिति को पुनः बहाल नहीं किया गया तो यूनियन के मंडल नेतृत्व के निर्देश मिलने पर यह धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। उनके साथ एलारसा के शाखा मंत्री अमर बहादुर पांडे, एससी एसटी एसोसिएशन के शाखा मंत्री अमृतलाल, एनआरईयू के तुलसीराम, मजदूर यूनियन के संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार, के के सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, मुकेश कुमार, राम लखन यादव, सुभाष चन्द्र मौर्य, अशोक आर्यन, एस पी सिंह सहित काफी संख्या में लोको पायलट धरने में शामिल रहे।

Advertisement