Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking-वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मां मेनका गांधी का करेंगे प्रचार

Breaking-वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मां मेनका गांधी का करेंगे प्रचार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) नहीं लड़ेंगे। यह जानकारी के उनकी टीम ने दी है। टीम के तरफ से जारी बयान में बताया कि गया है कि वह सुलतानपुर लोकसभा सीट (Sultanpur Lok Sabha Seat) से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मां मेनका गांधी (Mother Maneka Gandhi) के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी (Varun Gandhi) को पीलीभीत से इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) का टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह जितिन प्रसाद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वरुण की मां मेनका गांधी (Maneka Gandhi) को भाजपा ने सुल्तानपुर से फिर टिकट दिया है। बता दें कि वरुण गांधी नामांकन पत्र खरीदा था, जिसके बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि वह बीजेपी से बगावत करके पीलीभीत से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन उनकी टीम ने बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इससे पहले यूपी भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने वरुण गांधी (Varun Gandhi) का टिकट काटे जाने पर कहा था कि इस बार पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया है, लेकिन वह हमारे साथ हैं। उनके बारे में पार्टी नेतृत्व ने जरूर कुछ बेहतर ही सोच रखा होगा। अधीर रंजन चौधरी द्वारा वरुण को कांग्रेस में आने का न्योता देने पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वरुण गांधी (Varun Gandhi) भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। पूरा भरोसा है कि वह भाजपा में ही रहेंगे। वह गांधी परिवार से आते हैं और भाजपा ने ही उन्हें तीन बार सांसद बनाया। अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि वरुण का संबंध गांधी परिवार से है। इसलिए भाजपा ने उनका टिकट काट दिया है।

Advertisement