Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार शाम को थम गया। इस चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , शशि थरूर, हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
वहीं पहले चरण में कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने अपने कर्मियों को लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है।चुनाव आयोग ने इस बार से एक नया प्रयोग भी किया है, उसने शहरी इलाकों की बहुमंजिली इमारतों में वहीं पर मतदान की व्यवस्था की है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, लेकिन वहीं अगर समय खत्म होने के बाद भी लोग लाइन में रह जाते हैं तो उनका वोट भी डलवाया जाएगा।
ये दिग्गज हैं मैदान में
दूसरे चरण के चुनाव में केरल के वायनाड से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल (Arun Govil) मैदान में हैं। वहीं तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर से, जम्मू लोकसभा सीट से भाजपा के जुगल किशोर का कांग्रेस के रमन भल्ला से है, यहां गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीएपी ने जीएम सरुरी को चुनाव लड़ाकर मुकाबले को त्रिकोणीय करने का प्रयास किया है। यहां पर कुल 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
यूपी की 8 सीटों पर 91 उम्मीदवार मैदान में
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
यूपी की आठ सीटों पर भी दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। इन आठ सीटों पर 91 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं तो वहीं बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।