नई दिल्ली। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP President Mehbooba Mufti) रविवार को ऐलान किया कि वह अनंतनाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वहीद पारा श्रीनगर और फैयाज मीर बारामुला से मैदान में होंगे। वहीद पारा पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष हैं। वहीं मीर फैयाज पूर्व राज्यसभा के सदस्य हैं।
पढ़ें :- UP Panchayat Chunav Update : तीन महीने में पंचायत चुनाव होना बेहद मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी बड़ी वजह!
जम्मू में कांग्रेस का करेंगे समर्थन : महबूबा मुफ्ती
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा कि हम कश्मीर की सभी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस का जम्मू में समर्थन करेंगे। हमने कश्मीर में भी गठबंधन की कोशिश की और सीटों की घोषणा के लिए फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) को अधिकृत किया था, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के सार्वजनिक ऐलान की वजह से हमें चुनावी मैदान में आने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लोगों से समर्थन की अपील : मुफ्ती
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करती हूं चाहे वो कश्मीरी हों, गुज्जर हों, बकरवाल हों या पहाड़ी हों, वो हमारा समर्थन करें। हमने कश्मीर के स्थिति को प्रमुखतार से रखा है और जिस तरह के दबाव एजेंसियों के जरिए बढ़ा है। अत्याचार एक नॉर्म बन गया है और हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा। पीडीपी अध्यक्ष ने ये भी कहा कि भले ही कांग्रेस उनका समर्थन करे या न करे। उन्हें लोगों और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) से भी समर्थन की अपील की।
पढ़ें :- Video-लखनऊ स्टेशन पर फर्स्ट AC में सफर कर रही महिला के 2.50 लाख के गहने और 25 हजार कैश चोरी, 4 बार चेन पुलिंग पर भी रेलवे से नहीं मिली मदद
जम्मू-कश्मीर में कब हैं चुनाव?
जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण में उधमपुर लोकसभा सीट (Udhampur Lok Sabha seat) पर मतदान होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में जम्मू सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण यानी 7 मई को अनंतनाग लोकसभा सीट (Anantnag Lok Sabha Seat) पर वोटिंग होनी है। 13 मई को चौथे चरण के तहत श्रीनगर और पांचवें चरण में 20 मई को बारामूला लोकसभा सीट (Baramulla Lok Sabha Seat) पर वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटे हैं।