शिमला। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट (Mandi Parliamentary Seat) से प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। इस सीट से पार्टी ने प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को उम्मीदवार बनाया है। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) मौजूदा समय मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इसी सीट से सांसद भी हैं। मंडी सीट से सासंद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) कांग्रेस उम्मीदवार होंगी । इसकी जानकारी हिमाचल के कांग्रेस दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने दी।
पढ़ें :- 'सपा सरकार में बनेगी मेट्रो, भाजपा जाएगी तभी बनारस मुस्कराएगा!' काशी में अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज
बतातें चलें कि भारतीय जनता पार्टी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को यहां से प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अब तस्वीर साफ हो गई है कि कंगना रनौत से उनका सीधा मुकाबला होगा।