Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Election 2024 : शिवसेना-यूबीटी ने पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी मौका

Lok Sabha Election 2024 : शिवसेना-यूबीटी ने पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी मौका

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024)  के लिए बुधवार को शिवसेना-यूबीटी (Shiv Sena-UBT)  ने पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लिस्ट में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते रायगढ़ से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- ODI Series: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली जगह

उधर महा विकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi Alliance)  की एक अन्य घटक राकांपा (Sharadchandra Pawar) ने अभी तक लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

क्या तय हो गया सीट बंटवारे का समीकरण?

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन (Mahavikas Aghadi Alliance) द्वारा 48 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों पर सीट बंटवारे का समीकरण पहले ही तय किया जा चुका था। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 19 सीटें शिवसेना-यूबीटी (Shiv Sena-UBT)  के खाते में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में 16 सीटें और राकांपा- एसपी को नौ सीटें मिली हैं। इसके अलावा सांगली, भिवंडी, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना- यूबीटी (Shiv Sena-UBT) के बीच खींचतान चल रही थी। इन चारों सीटों में से एक सांगली से शिवसेना-यूबीटी (Shiv Sena-UBT)  ने अपना उम्मीदवार उतार लिया है। यानी इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सीट बंटवारे का समीकरण तय हो गया है।

पढ़ें :- ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दे सकते हैं इस्तीफा, जानें कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगा मतदान

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं।

2019 में किसने मारा था मैदान?

वर्ष 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की थी। शिवसेना ने 18 , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एआईएमआईएम ने एक एक सीट पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

पढ़ें :- पार्किंग विवाद में महिला की हत्या, पति पर भी चाकू से हमला; दिल्ली की घटना से इलाके में दहशत
Advertisement