Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: ​इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर बरसे अमित शाह, कह दी ये बड़ी बातें

Lok Sabha Elections 2024: ​इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर बरसे अमित शाह, कह दी ये बड़ी बातें

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के पालघर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेगा। यह चुनाव देश की विकास गति को तीन गुना बढ़ाने का अवसर है। यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का अवसर है। इंडी अलायंस का एक ही काम है- सुबह-शाम मोदी जी को गाली देना। लेकिन इंडी अलायंस का नेता कौन है-इनको पता नहीं।

पढ़ें :- 'हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन... ' PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

उन्होंने आगे कहा कि, वो (कांग्रेस) कहते हैं कि Pok की बात मत करो, क्योंकि पाकिस्तान के पास एटम बम है। मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दो, Pok मत मांगो। अरे राहुल बाबा…डरना है तो आप डरो, हम नहीं डरने वाले, क्योंकि हम भाजपा वाले हैं। मोदी जी हमारे नेता हैं, Pok हमारा है और हमारा ही रहेगा।

अमित शाह ने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी इतने वर्षों से वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर में तिरंगा फहराया। साथ ही कहा, मोदी जी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। 2019 में दूसरी बार आपने मोदी जी की सरकार बनाई। राम मंदिर का फैसला आया, मोदी जी ने भूमिपूजन किया और 22 जनवरी, 2024 को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

इसके साथ ही कहा, मोदी जी ने आदिवासी समाज के लिए ढेर सारे काम किए हैं। अटल जी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया और आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने आगे कहा कि, इंडी अलायंस वालों का एक मात्र उद्देश्य है-उद्धव ठाकरे जी का उद्देश्य है-आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना। शरद पवार जी का उद्देश्य है-सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना। ममता जी का उद्देश्य है-अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना। लालू जी का उद्देश्य है-अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। सोनिया जी उद्देश्य है-राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।

 

 

Advertisement