नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य के नाम भी शामिल हैं।
पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी
LIVE: Watch BJP Press Conference at party headquarters in New Delhi. https://t.co/nppQvosHrd
— BJP (@BJP4India) March 2, 2024
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं।
पढ़ें :- प्लॉट आवंटन के मामले में कोर्ट ने सुनाई बंग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दस साल की सजा, बेटे को सात साल के लिए भेजा जाएगा जेल
देखें पूरी लिस्ट
PRESS RELEASE–1st list of BJP candidate GE to the for Lok Sabha Election 2024 on 02.03.2024 (1)
पढ़ें :- CEC से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी बोलीं -मैं बहुत दुखी हूं, चुनाव आयोग है बीजेपी का IT सेल ...
भाजपा की पहली सूची में क्या खास?
पढ़ें :- हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
195 नामों की पहली सूची।
34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम पहली सूची में।
28 महिलाओं को मौका।
47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है।
27 नाम अनुसूचित जाति से।
18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से।
57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से।
पढ़ें :- 'धुरंधर' ने पाकिस्तान में भी उड़ाया गर्दा, नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, शादियों में फिल्म के गाने
किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?
विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।
दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
इसी तरह से अंडमान से विष्णु, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू, अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव, सिल्चर से परिमल शुक्ल, गुवाहाटी से बिजली कलिता और डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल को टिकट दिया गया है।
झारखंड में भाजपा उम्मीदवार
गोड्डा से निशिकांत दुबे, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत् महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार
कोरबा से सरोज पांडे को टिकट, राजनांदगाँव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज को मिला टिकट।
गुजरात से भाजपा उम्मीदवार
गांधीनगर से अमित शाह, राजकोट से पुरुषोत्तम रुपाला, पोरबंदर से मनसुख मंडाविया, पंचमहल से राजपाल सिंह महेंद्रसिंह यादव, दाहोद से जसवंत सिंह, भरुच से मनसुख भाई वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल पर भाजपा ने जताया भरोसा।
मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार
गुना से ज्योतिरादित्य सिंदिया, दामोह से राहुल लोधी, खजुराहो से वीडी शर्मा, रीवा से जनार्दन मिश्र, शहडोल से हिमाद्रि सिंह, जबलपुर से आशीष दुबे, होशंगाबाद से दर्शन चौधरी, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से अलोक शर्मा, राजगढ़ से रोडमल नागर और खंडवा से न्यानेश्वर पाटिल को टिकट दिया गया है।
राजस्थान से भाजपा उम्मीदवार
बीकानेर से अर्जुन मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, नागौर से ज्योति मिर्धा, जोधपुर से गजेंद्र शेखावत, बारमेड़ से कैलाश चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय और कोटा से ओम बिरला होंगे भाजपा के उम्मीदवार।