Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी की 10वीं सूची जारी, यूपी की सात लोकसभा सीटों पर इनको मैदान में उतारा

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी की 10वीं सूची जारी, यूपी की सात लोकसभा सीटों पर इनको मैदान में उतारा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में यूपी की सात लोकसभा सीटों समेत चंडीगढ़ व आसनसोल लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें :- Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

 

पढ़ें :- राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी की याचिका पर तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इंकार,कही ये बड़ी बात

बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है। वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है।  इसके अलावा फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है। वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है। वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है।

Advertisement