Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा ने नौवीं सूची जारी की, भीलवाड़ा से इन्हें बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा ने नौवीं सूची जारी की, भीलवाड़ा से इन्हें बनाया उम्मीदवार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट (Bhilwara Lok Sabha Seat) से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है। इससे पहले भाजपा (BJP)  ने बीते दिन अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट (Gurdaspur Lok Sabha Seat) से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Bollywood Actor Sunny Deol) का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया था।

पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी

अब तक 412 उम्मीदवारों का किया एलान

भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  के लिये अब तक 412 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

पढ़ें :- 8th Pay Commission : क्या है फिटमेंट फैक्टर फॉर्मूला? जिससे बदल जाएगी कर्मचारियों की किस्मत, 400 फीसदी सैलरी हाइक...
Advertisement