Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : मनोहर लाल खट्टर करनाल तो नितिन गडकरी नागपुर से लड़ेंगे चुनाव, देखें BJP की दूसरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024 : मनोहर लाल खट्टर करनाल तो नितिन गडकरी नागपुर से लड़ेंगे चुनाव, देखें BJP की दूसरी लिस्ट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर बुधवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  को नागपुर लोकसभा सीट (Nagpur Lok Sabha Seat) से, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को करनाल लोकसभा सीट (Karnal Lok Sabha Seat) से टिकट दिया गया है। इसके अलावा हर्ष मल्होत्रा को को पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट मिला है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 10 राज्यों की 72 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
गुजरात-7

दिल्ली-2

हरियाणा-6

हिमाचल प्रदेश-2

कर्नाटक-20

पढ़ें :- indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड -2

महाराष्ट्र-20

तेलंगाना- 06

त्रिपुरा-1

भाजपा की दूसरी सूची में क्या है खास?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे।

सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- लश्कर के बड़े नेटवर्क का अंत: 16 साल से फरार आतंकी समेत पांच गिरफ्तार, तीन राज्यों में छापेमारी

सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया गया है।

Advertisement