BSP Candidate List: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को चारों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बसपा (BSP) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की शिमला लोकसभा सीट (Shimla Lok Sabha seat) से अनिल कुमार, हमीरपुर से हेमराज, कांगड़ा से रेखा रानी और मंडी सीट से प्रकाश चंद भारद्वाज के नाम का ऐलान किया है।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते हुए बसपा की राज्य इकाई के प्रमुख नारायण आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों के ‘अनुसूचित जाति विरोधी रुख’ को उजागर करेगी। गरीबों के साथ अनुसूचित जाति और जनजातियों को न्याय दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिमला (आरक्षित) सीट से अनिल कुमार, हमीरपुर सीट से हेमराज, रेखा रानी कांगड़ा से और मंडी सीट से प्रकाश चंद भारद्वाज चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में ऊना में पार्टी नेताओं की एक बैठक हुई थी, जहां उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई और अंतिम मुहर के लिए पार्टी आलाकमान को भेजा गया।
मंडी सीट हिमाचल की हॉट सीट बनी हुई है
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh की मंडी सीट से प्रकाश चंद भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य से होगा। बता दें कि यह सीट अभी कांग्रेस के कब्जे में है। इस सीट से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं। उन्होंने 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में इस सीट से जीत दर्ज की थी। उनके चुनाव ना लड़ने की इच्छा जताने के बाद कांग्रेस ने सुक्खू सरकार में मंत्री और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी के ऐलान के बाद इस सीट पर मुकाबला कंगना बनाम विक्रमादित्य बनाम प्रकाश चंद भारद्वाज हो गया है। कंगना और विक्रमादित्य के नाम के ऐलान के बाद से ही यह सीट हिमाचल की हॉट सीट बनी हुई है।