Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा ऐलान,बोले- सत्ता मिली तो अग्निपथ योजना करेंगे रद्द

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा ऐलान,बोले- सत्ता मिली तो अग्निपथ योजना करेंगे रद्द

By santosh singh 
Updated Date

बालासोर। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वो अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को रद्द कर देंगे। ओडिशा के बालासोर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम अग्निपथ योजना को रद्द करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) लाकर जवानों को मजदूर बना दिया है, हम एक बार फिर जवानों को जवान बनाएंगे।

पढ़ें :- Virat Kohli's Birthday : किंग कोहली के ये 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन

यह बयान अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर जारी विवादों के बीच आया है। इस योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और कई राजनीतिक दलों ने भी इस योजना का विरोध किया था। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह दावा चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वे इस मुद्दे को लेकर युवाओं में अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

देखना होगा कि अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर कांग्रेस का यह वादा कितना प्रभावी साबित होता है? आने वाले चुनावों में इसका क्या असर पड़ता है। अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर कांग्रेस का यह दावा चुनावी सरगर्मी को और तेज कर देगा।

Advertisement