Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने राहुल गांधी के नाम का एलान किया है। राहुल गांधी को वायनाड से प्रत्याशी बनाया गया है।
पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। pic.twitter.com/jOQk3rycwG
— Congress (@INCIndia) March 8, 2024
पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद टैगोर ने पीएम मोदी पर किया तंज, पीएम की लोकप्रियता चुनावी सफलता नही
कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 39 नाम सामने आए हैं। इनमें वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया है।