नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) अभियान को तेज करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (National President Mallikarjun Kharge) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रैलियां करेंगी।
पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर व्यक्त की गहरी चिंता
40 नामों वाली इस लिस्ट में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकेन, रनदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बाबरिया, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, शशि थरूर, देवेंद्र यादव, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डीके शिवकुमार, बीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, सुभास चोपरा, हरून यूसुफ, अनिल कुमार, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लांबा, राजेश लिलोथिया, कृष्णा तीरथ, नरेंद्र नाथ, योगेंद्र शास्त्री, मंगत राम सिंघल, रागिनी नायक, संदीप दीक्षित, वरुण चौधरी, मतीन अहमद, अभिषेक दत्त, रमेश कुमार, चत्तर सिंह, फरहाद सुरी के नाम शामिल हैं।