Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, जल्द हो सकता है एलान

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल तो रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, जल्द हो सकता है एलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीट अमेठी और रायबेरली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, यहां पर कांग्रेस की तरफ से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान ​नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल और प्रियंका गांधी के यहां पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के कुछ नेता भी लगभग यही इशारा कर रहे हैं।

पढ़ें :- बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद शुरू हुआ खेल, नवनिर्वाचित पार्षदों को एकनाथ शिंदे ने होटल में ठहराया

बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा है, जबकि राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। राहुल गांधी के अमेठी के साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि इसका आधिकारिक फैसला गुरुवार को होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में होगा।

फिलहाल दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर गांधी परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से मांग कर रहे थे। पार्टी से जुड़े नेता मानते हैं कि अगर राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से लड़ते हैं, तो इसका सियासी फायदा पार्टी को अन्य सीटों पर भी होगा।

बता दें कि, सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद से रायबरेली ​की सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात तय हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें इशारों में जिसका जिक्र किया था, वो प्रियंका गांधी ही थीं। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की हुई व्यक्तिगत बैठकों में उनको रायबरेली से प्रत्याशी बनाने की बात कही जा चुकी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका कोई एलान नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा यही है कि गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी।

पढ़ें :- कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-जिन लोगों ने कभी विरासत का सम्मान नहीं किया, अब AI वीडियो बनाकर दुष्प्रचार कर रहे
Advertisement