Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने पहले रोड़ शो किया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। रोड शो के बाद राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन दाखिल किया।
पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
रोड़ शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे प्यार और स्नेह मिला है। मैंने अपने भाइयों और बहनों से बहुत कुछ सीखा है। आपका सांसद होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता हूं और आपके बारे में सोचता हूं जैसे मैं अपनी छोटी बहन के बारे में सोचता हूं। मैं तहेदिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं।
बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं, अब 2024 में भी एक बार फिर राहुल गांधी वायनड से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कहा जा रहा है कि, राहुल गांधी वायनाड के अलावा अमेठी से एक बार फिर चुनाव लड़ सकते हैं।