Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा जा रही है। जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो जाएगा। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के बदायूं से प्रत्याशी बनाए गए शिवपाल यादव को लेकर बीते कई दिनों से कई तरह की अटकलों का दौर जारी था। कहा जा रहा था कि, सपा बदायूं से प्रत्याशी को बदल सकती है। हालांकि, अब शिवपाल यादव ने एलान कर दिया है कि, पार्टी का आदेश मिला है, बदायूं जा रहा हूं और इस सीट को जीतकर आऊंगा।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
शिवपाल यादव ने एक्स पर लिखा कि, आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं। मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शकील बदायूनी साहब के शब्दों में…कैसे कह दूं कि मुलाक़ात नहीं होती है, रोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।
आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं।
मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है।
मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।शकील बदायूनी साहब के शब्दों में…
कैसे कह दूँ कि मुलाक़ात नहीं होती है,
रोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 14, 2024
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैनपुरी में भाजपा पूरा जोर लगा रही है लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत होगी। भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीतेंगे। केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर बोले उन्होंने कहा कि, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
बता दें कि,सपा ने शिवपाल यादव को बदायूं सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर वह बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी। उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था।