Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन में लगातार टूट होती जा रही है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। लिहाजा, उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन टूटने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि, यहां पर भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ सकती हैं।
पढ़ें :- पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणी का दावा एआईएडीएमके 210 सीटों पर दर्ज करेगी जीत
दरअसल, बीते काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक सीट बंटवारे पर मुहर नहीं लगी है। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी।
गठबंधन हुआ तो कांग्रेस को मिलेंगी ये सीटें
कहा जा रहा है कि, गठबंधन पर सपा कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सपा की तरफ से 17 सीटों का प्रस्ताव मिला है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई।