Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत को टक्कर देंगे विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह ने जानिए क्या कहा?

Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत को टक्कर देंगे विक्रमादित्य सिंह, मां प्रतिभा सिंह ने जानिए क्या कहा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हिमाचल की राजनीति में भी सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। दरअसल, उनकी मां और मंडी सीट से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने इसका एलान किया है। हालांकि पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- चुनाव से पहले ‘कैश ट्रांसफर’ का दांव, 5 राज्यों में महिलाओं पर 24,500 करोड़ का फोकस

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली में सीईसी की बैठक में भी माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है।

बता दें, बीजेपी ने इस सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से ही ये सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग भी काफी तेज होती नजर आ रही है जिसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है।

Advertisement