नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने स्पीकर निर्वाचित होने पर ओम बिरला (Om Birla) को बधाई दी है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ सहयोग करना चाहता है। सरकार के पास पॉलिटिकल पावर ज्यादा है, लेकिन विपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है। हमें भरोसा है कि आप हमारी आवाज हमें उठाने देंगे। विपक्ष की आवाज दबाना अलोकतांत्रिक है। विपक्ष आपकी पूरी मदद करेगा।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
LIVE: Welcoming the Speaker of the 18th Lok Sabha | Rahul Gandhi https://t.co/D2CffcvXQa
— Congress (@INCIndia) June 26, 2024
अखिलेश यादव ने ओम बिरला को दी बधाई, बोले- निष्कासन जैसा न हो कार्रवाई
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है। लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) के रूप में आप सबको बराबर मौका देंगे। आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता ही है, आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहे। आपके इशारे पर सदन चले, इसका उल्टा न हो। किसी भी जनप्रतिनिधि का निष्कासन जैसा न हो। किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।आपकी कुर्सी लोकतंत्र के मुख्य न्यायाधीश की तरह है।