लखनऊ। बसपा (BSP) ने सातवें चरण में होने वाली सीटों पर चुनाव के लिए देवरिया (Deoria) व कुशीनगर (Kushinagar ) के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी ने कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान (Shubh Narayan Chauhan from Kushinagar) और देवरिया से संदेश यादव उर्फ मिस्टर (Sandesh Yadav alias Mr. from Deoria) को उम्मीदवार बनाया है। सातवें चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई है।
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
इस चरण में यूपी की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीटें हैं जिन पर मतदान 1 जून को होगा।