लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर लोकसभा सीट (Fatehpur Lok Sabha seat) से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (SP State President Naresh Uttam Patel ) को उम्मीदवार बनाया है। वह गुरुवार दो मई को नामांकन करेंगे। फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे। नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है।
पढ़ें :- UPSC के 100 साल पूरे, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए चाहिए नेशन फर्स्ट और सिटिजंस फर्स्ट वाली सोच, फ्लाईदुबई के पायलट की भी सराहना की
यूपी में पांचवे चरण में 20 मई को इन सीटों पर मतदान होगा। पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।