Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. London-Dhaka flight altercation : लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में मारपीट,यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे , देखें वीडियो

London-Dhaka flight altercation : लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में मारपीट,यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे , देखें वीडियो

By अनूप कुमार 
Updated Date

London-Dhaka flight altercation: लंदन से बांग्लादेश जा रही फ्लाइट में उस समय हालात बिगड़ने लगे जब 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। उस समय फ्लाइट में मौजूद बजुर्ग यात्रियों और बच्चों में घबराहट फैल गई। खबरों के अनुसार,दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें फ्लाइट के दौरान दो यात्री हवा में लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Pak and Bangladesh air services : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी हुई बहाल , रिश्तों का नया दौर शुरू

खबरों के अनुसार, लंदन से ढाका के लिए  बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी। दो यात्रियों के बीच पहले बहस हुई और फिर वे आपस में लड़ने लगे। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति की टी-शर्ट फट गई। बाद में केबिन क्रू के सदस्यों ने दोनों को अलग कराया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू के साथ कई यात्री भी बीच-बचाव करके उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की वजह से केबिन के अंदर काफी हंगामा हुआ। ढाका ट्रिब्यून ने जब बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (PR) महबूबुद्दीन अहमद से घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। अहमद ने कहा, “मुझे इस मामले में अभी पता नहीं है। मैं इसकी जांच कर रहा हूं।”

Advertisement