नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Ministry of Foreign Affairs ) ने बयान जारी कर कहा कि हम सोमवार से नेपाल में हो रहे घटनाक्रम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। कई युवाओं की जान जाने से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ-साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।
पढ़ें :- व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्यारोपी लिव इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे भागी नेपाल,अंडरवियर में मिला शव, फ्लैट में मिले $ex Toys , रडार पर नामचीन
विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) ने कहा कि एक मित्र और पड़ोसी के रूप में, हम आशा करते हैं कि सभी संबंधित लोग संयम बरतेंगे और शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के ज़रिए किसी भी मुद्दे का समाधान करेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि हमने यह भी संज्ञान में लिया है कि अधिकारियों ने काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाल में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और नेपाली अधिकारियों के तरफ से जारी किए गए कदमों और दिशा—निर्देशों का पालन करें।