Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video of looting free tomatoes: टमाटर से भरा ट्रक पलटा, बटोरने के लिए मच गई लूट, सुरक्षा में रातभर पहरा देती रही पुलिस

Video of looting free tomatoes: टमाटर से भरा ट्रक पलटा, बटोरने के लिए मच गई लूट, सुरक्षा में रातभर पहरा देती रही पुलिस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 loot for free tomatoes टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की थाली से टमाटर नदारद हो गया है। जैसे ही झांसी में कानपुर हाईवे पर दिल्ली जा रहे टमाटर से भरा ट्रक पलटने की खबर इलाके में फैली तो बटोरने के लिए लूट मच गई। सौ रुपए किलो मिल रहे टमाटर की सुरक्षा में रातभर पुलिस घेराबंदी करके पहरा देती रही। टमाटर की सुरक्षा में तैनात पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video- बोरियों में आवारा कुत्ते भरकर लाये नेता जी ने अधिकारी के टेबल पर छोड़ा, पहनाई नोटों की माला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से आ रहे इस ट्रक में लगभग 18 टन टमाटर लदा हुआ था। इस ट्रक को अर्जुन नाम का व्यक्ति चलाकर बेंगलुरु से लेकर ट्रक दिल्ली जा रहा था। ट्रक जैसे ही रात लगभग दस बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पहुंचा।

पढ़ें :- 248 करोड़ के मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व हरियाणा मंत्री के घर-फार्महाउस पर छापेमारी

तभी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और ट्रक में लदा टमाटर पूरी सड़क पर बिखर गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी, जिसे हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं, टमाटर बिखरने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गयी और टमाटर को सुरक्षा में ले लिया।

देर रात तक पुलिस टमाटर की सुरक्षा में डेरा डाले रही। ट्रक ड्राइवर अर्जुन ने बताया, ‘वह बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था। टमाटर से भरे ट्रक के अचानक सामने गाय आ गई। जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हेल्पर को मामूली चोट आई है। महिला पीछे आ रही थी, जो ट्रक से टकरा गई, जिस कारण वह घायल हो गई। इस टमाटर को हम अनंतापुर बैंगलोर से लेकर आ रहे थे।

Advertisement