1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ : हंसते-खेलते 13 साल का अर्थव पहुंचा था स्कूल, अचानक हुआ बेहोश, इकलौते बेटे की हार्ट-अटैक से मौत!

लखनऊ : हंसते-खेलते 13 साल का अर्थव पहुंचा था स्कूल, अचानक हुआ बेहोश, इकलौते बेटे की हार्ट-अटैक से मौत!

Lucknow Heart Attack : यूपी की राजधानी लखनऊ में 13 वर्षीय छात्र की हार्ट-अटैक से मौत ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अथर्व उर्फ डुग्गू हर रोज की तरह सुबह स्कूल जाने के लिए खूशी-खूशी तैयार हुआ और पिता प्रेम सिंह ने उसे रोज की तरह स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। कुछ देर बाद उन्हें स्कूल से फोन आया कि अथर्व अचानक क्लास में गिर पड़ा है। जिसके बाद प्रेम सिंह तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर

जानकारी के अनुसार, जानकीपुरम निवासी प्रेम सिंह का बेटा अथर्व, सहारा स्टेट स्थित एलपीएस स्कूल में पढ़ता था। वह आठवीं का छात्र था। महज 13 साल में दुनिया को अलविदा कहने वाला अथर्व अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। स्कूल की प्रिंसिपल मीना तंगरी के अनुसार, बच्चा अपनी क्लास में पहुंचा ही था कि अचानक पीछे की तरफ फर्श पर गिर पड़ा। उस समय छात्र के कंधे पर स्कूल बैग भी टंगा हुआ था। डॉक्टर्स ने शुरुआती तौर पर बच्चे की कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई है।

हालांकि, इतनी कम उम्र में अथर्व की हार्ट-अटैक से मौत ने फिर एक कई अनसुलझे सवाल कर दिये हैं। इससे दो दिन पहले दिल्ली के मयूर विहार में 9 साल की बच्ची की स्कूल में हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गयी थी। पिछले कुछ सालों में कम उम्र के बच्चों की इस तरह से मौत ने परिजनों की चिंता बढ़ा रखी है। डॉक्टर के अनुसार, बच्चों में कार्डियोमायोपैथी और दिल की धड़कनों में गड़बड़ी अचानक मौत की वजह बन सकती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...