नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (LoP Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि नरेंद्र मोदी की सरकार (Narendra Modi’s Government) में ‘भारत बनाने वालों’ को भयंकर कष्ट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मज़दूर एक दिन की कमाई से चार-चार दिन घर चलाने को मजबूर हैं। बचत के नाम पर एक पाई नहीं और ब्याज भरने की चिंता में वह पेट काट कर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
पढ़ें :- 1 करोड़ के इनामी आतंकी लश्कर कमांडर हाशिम मूसा उर्फ फौजी को सुरक्षाबलों ने किया ढ़ेर, कोकरनाग के जंगलों में उसका शव बरामद
नरेंद्र मोदी की सरकार में ‘भारत बनाने वालों’ को भयंकर कष्ट झेलना पड़ रहा है।
मज़दूर एक दिन की कमाई से चार-चार दिन घर चलाने को मजबूर हैं। बचत के नाम पर एक पाई नहीं और ब्याज भरने की चिंता में वह पेट काट कर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
GTB नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों… pic.twitter.com/X6bTUkG7aw
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2024
पढ़ें :- बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात, पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने लिखा कि GTB नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों से मिलकर उनके जीवन संघर्ष को क़रीब से जानने का मौका मिला। जो ‘भविष्य का भारत’ बना रहे हैं, उनके अपने परिवार का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि भारत के मेहनतकश श्रमिकों को उनका पूरा हक़, सुरक्षा और सम्मान दिला कर रहूंगा, ये संकल्प है।