Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhagwan Ganesh Ki Upasana : रिद्धि -सिद्धि के देवता भगवान गणेश करेंगे मनोकामना पूरी, ऐसे करें पूजा

Bhagwan Ganesh Ki Upasana : रिद्धि -सिद्धि के देवता भगवान गणेश करेंगे मनोकामना पूरी, ऐसे करें पूजा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bhagwan Ganesh Ki Upasana : जीवन में लक्ष्यों पर सफलता पाने के लिए देवी देवताओं का आर्शिवाद बहुत आवश्यक होता है। भगवान गणेश को रिद्धि -सिद्धि का देवता माना जाता है। जीवन के मनोरथ पूर्ण करने के लिए इनकी कृपा पाना बहुत आवश्यक है। भगवान गणेश की उपासना से करने से तनचाही सफलता प्राप्त होती है। सप्ताह में वुधवार का दिन भगवान गणेश समर्पित है। इस दिन पूरे विधि विधान प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

भगवान गणेश की पूजा
1.भगवान गणेश को फूल, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि का चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं। भगवान गणेश को दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
2.भगवान गणेश जी का स्मरण कर ॐ गं गणपतये नमः का 108 नाम मंत्र का जाप करना चाहिए।
3.धन प्राप्ति के लिए बुधवार के दिन श्री गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में यह घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो जाता है।
4.गणेश जी को दूर्वा अधिक पसंद है। अत: सफेद या हरी दूर्वा चढ़ानी चाहिए।

Advertisement