Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. भगवान शिवा का साक्षात् रूप है ये पौधा घर में रखने मात्र से पैसो की होने लगती है बारिश

भगवान शिवा का साक्षात् रूप है ये पौधा घर में रखने मात्र से पैसो की होने लगती है बारिश

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

नई दिल्ली: भगवान शिव सभी देवताओं में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता परंतु क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा पौधा है जो कि साक्षात भगवान शिव का रूप है, जिसे घर में लगाने से मानो कि भगवान शिव स्वयं आपके घर में विराजमान हो। जी हां दोस्तों यह एक ऐसा पौधा है जो कि भगवान शिव का मनपसंद पौधा है। इस पौधे के बारे में अधिकतर लोग जानते ही नहीं हैं, यह पौधा उनके जीवन में कितनी कितनी खुशहाली ला सकता है, जिस व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता नहीं मिलती है, व्यापार बिल्कुल भी नहीं चलता और कितनी भी मेहनत क्यों ना करें, उन्हें सफलता हाथ ही नहीं लगती, ऐसे में यदि इस पौधे को वह अपने घर में लगाते हैं तो इससे इतना ज्यादा लाभ मिलता है कि आप खुद हैरान रह जाएंगे।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

यह पौधा कोई और नहीं यह रुद्राक्ष है। रुद्राक्ष के बारे में तो सभी जानते होंगे पर बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रुद्राक्ष का पौधा लगाने से साक्षात भगवान शिव उनके घर विराजमान हो जाते हैं। रुद्राक्ष जो कि भगवान शिव का ही रूद्र रूप माना जाता है, एक बहुत ही चमत्कारी पौधा है, इसे लगाने से व्यक्ति को भगवान शिव ने चारों ओर से सफलताएं देते हैं।

भगवान शिव कहा रूप रुद्राक्ष का पौधा घर में लगाने से पहले सिर्फ एक बात आपको ध्यान रखनी है कि जब भी आप इस पौधे को अपने घर में लगाएं तो तुलसी का पौधा इसके साथ नहीं लगाएं। तुलसी का पौधा और रुद्राक्ष का पौधा दोनों को अलग अलग ही रखना चाहिए। तुलसी के साथ इस पौधे को बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। जिस तरह हम तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं, उसी प्रकार हमें रुद्राक्ष के पौधे की भी पूजा करनी है। ऐसा करने से भगवान शिव अति जल्दी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को चौतरफा खुशहाली प्रदान करते हैं।

जिस व्यक्ति का व्यापार नहीं चल रहा हो, व्यापार में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो, वह इस पौधे को अपने कार्यस्थल में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से व्यक्ति को जितनी भी परेशानियां आ रही हैं वह तुरंत ही खत्म होने लगती हैं। यदि आपका कोई दुश्मन है या दुश्मनी का भाव रखता है तो भगवान शिव का रूप रुद्राक्ष के इस पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा से वह अपने आप दूर होने लगते हैं। भगवान शिव के इस पौधे को अपने घर में लगाने से सभी कार्य सफल होने लगते हैं। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग व्यक्ति को प्राप्त होते हैं।

यदि आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो भगवान शिव के इस पौधे में उस व्यक्ति को रोजाना पानी डालने के लिए कहे, ऐसा करने से उस व्यक्ति के रोग बहुत जल्द ठीक हो जाते हैं, यह एक रामबाण और अचूक उपाय है जिसे करने से आपको निश्चित ही भगवान शिव द्वारा लाभ प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
Advertisement