LPG Crisis: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं। दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है। सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है। कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं। एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है। अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स (Alternate fuel channels) को एक्टिवेट कर दिया गया है। रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है।
पढ़ें :- LPG Crisis : शशि थरूर ने मोदी सरकार से पूछा- कब खत्म होगा गैस संकट? ‘घरों में चूल्हे ठंडे, रेस्टोरेंट में खाना नहीं’
उन्होंने बताया कि हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है। गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं। एलपीजी संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में कहा कि भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि होर्मुज से 20 फीसदी आवाजाही प्रभावित है। देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
लेकिन इस दावे के उलट सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब गांवों में एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग का समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। पहले ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ता 25 दिन के भीतर ही अगला सिलेंडर बुक कर सकते थे। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार का दावा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सिलेंडर की अनावश्यक जल्दबाजी में बुकिंग को रोका जा सके और सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके। हाल के दिनों में कई जगहों पर अफवाहों के कारण लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक करा रहे थे।
सूत्रों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में औसतन एक परिवार साल में करीब पांच एलपीजी सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है। ऐसे में बार-बार जल्दी बुकिंग की जरूरत नहीं होती है। इसी वजह से बुकिंग के बीच का समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। हालांकि शहरी इलाकों में नियम पहले जैसा ही रहेगा। शहरों में उपभोक्ता अभी भी 25 दिन के अंदर अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से सिलेंडर की सप्लाई बेहतर तरीके से संतुलित रहेगी और अफवाहों की वजह से होने वाली अतिरिक्त बुकिंग पर भी रोक लगेगी।
15 दिन में लोग बुक करा रहे थे सिलेंडर
पढ़ें :- पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, बोले- देश में LPG की कमी नहीं, विपक्षी सदस्यों ने 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के लगाए नारे
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है। कहा जा रहा है कि घरेलू गैस के लिए लोग सिर्फ 15 दिनों के अंतराल के बाद एलपीजी सिलेंडर बुक करा रहे थे। वहीं यह बुकिंग करीब 55 दिनों का होता था। यह बात सामने आई कि जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक कराते थे, वो अब 15 दिनों में सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिए। कुल मिलाकर, ग्रामीण इलाकों के लिए किया गया यह बदलाव एलपीजी सप्लाई को स्थिर रखने और घबराहट में होने वाली बुकिंग को रोकने के मकसद से लागू किया गया है।
होटल-रेस्टोरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies – OMCs) ने साफ निर्देश दिए हैं कि कमर्शियल गैस सिलेंडर सिर्फ अस्पतालों और स्कूल-कॉलेजों को ही दिए जाएंगे। होटल, ढाबों और रेस्तरां के लिए सप्लाई पूरी तरह रोक दी जाए। दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख से अधिक कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें से तीन लाख से ज्यादा सिर्फ दिल्ली में हैं। एलपीजी गैस डीलर एसोसिएशन का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई में कमी देखी जा रही है। नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर (कमर्शियल) सिर्फ़ हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को ही बेचने के निर्देश दिए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड शामिल हैं।
सिलेंडर की लोडिंग-बिलिंग लगी रोक
कमर्शियल सिलेंडरों की लोडिंग और बिलिंग पर भी रोक दी गई है। जब तक LPG की नई खेप आने की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक सप्लाई शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल बॉटलिंग प्लांट्स में मौजूद LPG स्टॉक घरेलू सिलेंडरों की भराई के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है। कमर्शियल सिलेंडर केवल आपात सेवाओं जैसे अस्पतालों के लिए सीमित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।
पढ़ें :- 'भारत के लिए ज़्यादा LPG सिलेंडर पाने के रास्ते खुल रहे हैं...' केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री का बयान
WhatsApp से बुक करें गैस सिलेंडर
आप WhatsApp से भी सिलेंडर बुकिंग कराने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी से उनके WhatsApp पर संपर्क करना होगा। इसके लिए।
Indane के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं।
वहीं HP Gas के ग्राहक 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं।
Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज कर सकते हैं।
मिस्ड कॉल से बुक करें गैस सिलेंडर
पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा
आप अपनी गैस कंपनी के नंबर पर मिस कॉल देकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कॉल रजिस्टर्ड नंबर से ही करें। इसके लिए:
Indane के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल दें।
HP Gas के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल दें।
SMS से बुक करें गैस सिलेंडर
आप SMS भेजकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए Indane के ग्राहक 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर SMS भेज सकते हैं। वहीं Bharat Gas के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर SMS कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह SMS आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से करना होगा।
सिलेंडर न मिले तो यहां करें शिकायत
अगर सिलेंडर बुक होने के बाद भी डिलीवर न हो, तो आप कई तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। Indane Gas के ग्राहक 1800-2333-555 पर, Bharat Gas के ग्राहक 1800-22-4344 पर और HP Gas के ग्राहक 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए Indane के ग्राहक iocl.com पर जाकर ‘Feedback’ सेक्शन में अपनी बात लिख सकते हैं। वहीं HP Gas के ग्राहक myhpgas.in पर ‘Grievance Redressal’ का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा Bharat Gas के ग्राहक my.ebharatgas.com पर
‘Feedback/Complaint’ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष
सरकारी ऐप UMANG के जरिए भी अपनी गैस कंपनी चुनकर डिलीवरी न होने की शिकायत कर सकते हैं। यहां आपको शिकायत का एक रेफरेंस नंबर भी मिलता है, जिससे आप शिकायत के स्टेटस को भी ट्रैक कर सकते हैं। इन तमाम तरीकों के अलावा आप X या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी गैस कंपनी को टैग कर शिकायत को पोस्ट भी कर सकते हैं।