नई दिल्ली। देशभर में लगातार रसोई गैस सिलेंडर (Cooking Gas Cylinder) के बढ़ते दामों को लेकर एक सरकारी शिक्षक का पीएम मोदी (PM Modi) पर मिमिक्री करना भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
पढ़ें :- PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से बात की तो संजय सिंह ने कसा तंज, बोले- क्या आपको ट्रम्प ने इजाजत दे दी?
बता दें कि, पूरा मामला पोहरी विकासखंड (Pohri Development Block) के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी का है। यहां पर पदस्थ प्राथमिक शिक्षक के पद पर साकेत पुरोहित पदस्थ हैं। साकेत के द्वारा एक वीडियो बनाया गया था। जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम पर तंज किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
मोदी की मिमिक्री करने पर शिक्षक निलंबित..! मप्र के शिवपुरी जिले में प्रायमरी स्कूल के शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नकल करना भारी पड़ गया है। बीजेपी विधायक की शिकायत पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
जिले के पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय,… pic.twitter.com/wYH3jEkPqk
पढ़ें :- PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, दोनों देशों के नेताओं के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
— Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش (@DrRakeshPathak7) March 15, 2026
जानें शिक्षक ने वीडियो में क्या कहा?
शिक्षक ने वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए कहा कि मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, गैस के दाम कम हुए कि नहीं हुए? नहीं हुए। और गैस के दाम बढ़े कि नहीं बढ़े? बढ़ गए। तो गैस के दाम इसलिए बढ़ गए कि भाइयों-बहनों, गैस की रोटी खाने से पेट में भी गैस बनती है।
‘पेट में गैस बनेगी तो बीमार पड़ जाओगे…’
पढ़ें :- सिर्फ ईरान के दोस्त देशों के जहाजों को ही आने दिया जा रहा, PM मोदी ने इजरायल-US को सपोर्ट करके गलती की : केजरीवाल
आगे शिक्षक ने कहा कि अगर पेट में गैस बनेगी तो आप बीमार पड़ जाओगे। और अगर आप बीमार पड़ोगे तो यह देश बीमार पड़ जाएगा मेरे भाइयों-बहनों। इसलिए गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी भी रोटी खाएगा चूल्हे की और अमीर आदमी भी खाएगा चूल्हे की रोटी। जो अमीर आदमी और आम आदमी के बीच में जो अमीरी-गरीबी की खाई है भाइयों-बहनों, बहुत दूर हो जाएगी।
इधर, भाजपा विधायक प्रीतम लोधी (BJP MLA Pritam Lodhi) ने शिक्षक को कांग्रेसी मानसिकता का बताते हुए अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। हालांकि, शिक्षक द्वारा बनाये गए पीएम की मिमिक्री वीडियो में आपत्तिजनक ऐसा कुछ नजर नही आ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री की नकल करने पर भाजपा विधायक को अप्पति हुई है और वहीं जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव (District Education Officer Vivek Srivastava) ने भी बिना जांच पड़ताल करे विधायक का शिकायती पत्र मिलते ही वीडियो के आधार पर आनन-फानन में शिक्षक को अनुशासनहीनता करने का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया है। वैसे वीडियो में न किसी का नाम लिया गया है और न किसी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। अशांति फैलाने जैसी कोई बात भी इसमें नहीं है।