नई दिल्ली। अगस्त महीने की शुरुआत में ही केंद्र सरकार और तेल कंपनियों ने जनता को मंहगाई का बड़ा झटका दिया है। बजट के बाद एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर (LPG Price Hike) के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है। IOCLकी वेबसाइट के अनुसार आज से कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। आज सुबह छह बजे एलपीजी के नए दाम अपडेट किए गए हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी का उपयोग करने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह कीमतें केवल कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) पर लागू होंगी। घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं है। आज से (LPG Price 1 August) देश के तमाम हिस्सों में कमार्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमतें बदल गई हैं।
पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक
अब इन कीमतों पर मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price)
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम (Commercial Cylinder Price) 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये हो गए हैं।
कोलकता में (Kolkata LPG Cylinder Price) कमर्शियल सिलेंडर अब 1756 रुपये में नहीं बल्कि 1764.5 रुपये में मिलेगा।
मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) सात रुपये मंहगा हो गया है। अब इसके दाम 1605 रुपये का हो गए हैं।
पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स
चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दाम में इजाफा हुआ। आज से चेन्नई में कॉर्मशियल सिलेंडर 1809.50 रुपये से बढ़कर 1817 रुपये का हो गया।
एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Price 1 August) बढ़ने से घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) का उपयोग करने वालों को फिलहाल परेशान होने की जरूरत नहीं है। बढ़ाए गए दाम सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) पर लागू होंगे। इसका घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) के दाम पर कोई असर नहीं पडे़गा। केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद इसकी कीमतों में करीब 100 रुपए की कमी देखी गई। जिसके बाद से अभी तक घरेलू सिलेंडर (Domestic Cylinder) के दाम स्थिर हैं। अभी भी दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलो वाले सिलेंडर का दाम न बढ़ाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।