Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. LPG Price : होली से पहले सिलेंडर के रेट में लगी आग, अब आपके शहर में कितने हो गए नए रेट

LPG Price : होली से पहले सिलेंडर के रेट में लगी आग, अब आपके शहर में कितने हो गए नए रेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। होली (Holi) से पहले 1 मार्च को LPG के नए दाम तय कर दिए गए हैं। होली के कुछ दिन पहले ही ग्रहकों को अब कॉमर्शियल  लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर 31 रुपये तक महंगा मिलेगा। हालांकि 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ।

पढ़ें :- 'अगर ईरान ने अटैक किया तो हम ऐसा जोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया...' ट्रंप ने दी चेतावनी

आपके शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

कोलकाता में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1875.50 रुपये का हो गया है। पहले यह 1844.50 रुपये का था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1768.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 1740.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये की जगह आज से 1720 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1899.50 रुपये का था।

14 किलो वाले घरेलू LPG का रेट क्या है?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमत दिल्ली में 853 रुपये है। जबकि, पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है। मुंबई में 852.50 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये है।

पढ़ें :- Nagpur Factory Blast : नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड में धमाके के बाद 15 लोगों की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

एटीएफ की कीमतें बढ़ीं

एक मार्च 2026 से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। यानी आज से पहले 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपये थी। अब उसके के लिए 96,638.14 रुपये चुकाने होंगे। अब एक किलो लीटर एटीएफ का दाम मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये, कोलकाता में 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये और चेन्नई में 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये है।

Advertisement