Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Last Phase Voting Update: आखिरी चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत वोट पड़े, हिमाचल अव्वल

Last Phase Voting Update: आखिरी चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत वोट पड़े, हिमाचल अव्वल

By Abhimanyu 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting: आज शनिवार 1 जून को सुबह से लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी व सातवें चरण की वोटिंग जारी है। जिसमें सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, सुबह 9 बजे तक 11.31 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, शनिवार सुबह 9 बजे तक बिहार में 10.58 प्रतिशत, चंडीगढ़ 11.64 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश 14.35 प्रतिशत, झारखंड 12.15 प्रतिशत, ओडिशा 7.69 प्रतिशत, पंजाब 9.64 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 12.94 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल 12.63 प्रतिशत वोट डाले चुके हैं। बता दें कि आखिरी चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 सीटें और चंडीगढ़ लोकसभा सीट शामिल हैं।

आखिरी चरण में ये दिग्गज मैदान में

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को 10.06 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे। इनमें 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3,574 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं। इस चरण में यूपी की वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार की आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, यूपी की मिर्जापुर सीट अपना दल की अनुप्रिया पटेल और बिहार की काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement