Lucknow breaking news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के आर्य नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने (collapse of under construction building ) से बड़ा हादसा हो गया है। अचानक बिल्डिंग गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आर्य नगर के खोया मंडी के पास बुधवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
पढ़ें :- RR vs MI Live Streaming : आज आईपीएल में राजस्थान और मुंबई की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Lucknow: नाका खोया मंडी के पास आर्यनगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से हादसा, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं pic.twitter.com/2Z0D8pbmzy
— princy sahu (@princysahujst7) January 3, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्य नगर के खोया मंडी के पास दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब निर्माणाधीन इमारत धाराशाही हो गया। अचानक हुए इस हादसे से लोगो में अफरा तफरी मच गई। हादसे लोगों में खौफ है। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खड़े हो गए।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
इमारत गिरने की सूचना पाकर नाका पुलिस के साथ आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। हादसे वाले स्थान को रस्सी और बैरिकेट से चारों तरफ से घेर लिया गया है। साथ ही इमारत को देखने के लिए उमड़े लोगो को हटाकर दूर कर दिया गया है।