Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow breaking news: लखनऊ के आर्यनगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा, मची अफरा तफरी

Lucknow breaking news: लखनऊ के आर्यनगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा, मची अफरा तफरी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lucknow breaking news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के आर्य नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरने  (collapse of under construction building ) से बड़ा हादसा हो गया है। अचानक बिल्डिंग गिरने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आर्य नगर के खोया मंडी के पास बुधवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्य नगर के खोया मंडी के पास दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब निर्माणाधीन इमारत धाराशाही हो गया। अचानक हुए इस हादसे से लोगो में अफरा तफरी मच गई। हादसे लोगों में खौफ है। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल कर खड़े हो गए।

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

इमारत गिरने की सूचना पाकर नाका पुलिस के साथ आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। हादसे वाले स्थान को रस्सी और बैरिकेट से चारों तरफ से घेर लिया गया है। साथ ही इमारत को देखने के लिए उमड़े लोगो को हटाकर दूर कर दिया गया है।

Advertisement