Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी में मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Lucknow: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी में मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को सुबह हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी (history-sheeter Nitin Kundi) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें  नितिन के पैर में गोली लगी। युपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नितिन कुंडी को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन कुंडी (history-sheeter Nitin Kundi)  को कई मामलों में पुलिस बहुत दिनों से तलाश कर रही थी। बुधवार पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन के पैर में गोली लगी थी उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिनहट में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी (history-sheeter Nitin Kundi) से मुठभेड़ हो गई। कुछ समय पहले नितिन चिनहट फ्लाईओवर पर वसूली न देने पर दो लोगो पर फायरिंग की थी। कार में अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में पुलिस नितिन की तलाश कर रही थी। बुधवार को तड़के सवेरे पुलिस को चिनहट इलाके में नितिन के होने की जानकारी मिली।

पुलिस टिप के आधार पर घेराबंदी करके उसे पकड़ने पहुंच गई। पुलिस ने एक बिना नंबर की कार को रोकने की कोशिश की तो कार दौड़ाई और एक फर्म में घुसा ली। कार के अंदर से फायरिंग करने लगा इस बीच पुलिस ने भी फायरिंग की।

जिसमें नितिन के पैर में गोली लग गई। उसका साथी शेखर कौशल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नितिन (history-sheeter Nitin Kundi) को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नितिन पर आठ आपराधिक मामले दर्ज है।

Advertisement