Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा

दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। दीपावली पर्व के दिन 8 नवंबर 2026 को लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 06:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी सी.सी.एस एयरपोर्ट और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 06:00 बजे (सुबह) शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन 07:00 बजे (शाम) रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10:30 बजे तक जारी रहेंगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) ने दी है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : दीवाली के बाद चमका सोना-चांदी, जानें कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट
Advertisement