Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: CBI दफ्तर में तैनात एएसआई पर धनुण बाण से हमला, सिविल अस्पताल में भर्ती

Lucknow News: CBI दफ्तर में तैनात एएसआई पर धनुण बाण से हमला, सिविल अस्पताल में भर्ती

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा में तैनात एएसआई पर एक शख्स ने तीर से हमला कर दिया। आनन फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिला युवती का शव, रात से थी लापता; गला काटकर हत्या का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ पुलिस लाइन से एएसआई वीरेन्द्र सिंह की सीबीआई के लखनऊ दफ्तर पर तैनाती है। इस बीच आरोपी शुक्रवार को बिहार के रहने वाले 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू सीबीआई गेट पर खड़ा था। मुर्मू से एएसआई ने खड़े रहने का कारण पूछा तो उसने झोले में से धनुष बाण निकालकर वीरेन्द्र सिंह को मार दिया। जिससे एएसआई वीरेन्द्र सिंह घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में पता चला कि दिनेश मुर्मू बिहार में रेलवे नौकरी करता था, लेकिन साल 2000 में अपने आक्रामक रवैये और गुस्सैल स्वभाव की वजह से रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था। साल 2005 में दिल्ली पुलिस के सिपाही से मारपीट में वह जेल भी जा चुका है।

2015 में दिनेश मुर्मू को जौनपुर से जीआरपी ने सिपाही के साथ मारपीट में भी जेल गया। रेलवे में नौकरी के दौरान दिनेश मुर्मू ने रेलवे के ट्रैक इंस्पेक्टर की सीबीआई से दो सौ रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद सीबीआई टीम ने ट्रैक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शुक्रवार शाम को सीबीआई के गेट पर जैसे ही एएसआई वीरेन्द्र सिंह पहुंचे तो उन्होंने दिनेश मुर्मू को खड़े देखा। इसके बाद उन्होंने पूछताछके बाद गेट से भगा दिया। लेकिन जैसे ही वह थोड़ी दूर गया मुर्मू ने उस पर धनुष बाण से हमला करके घायल कर दिया।

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस
Advertisement