उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे पर एक कार धूं धूं कर जल उठीं। अचानक कार में आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। ड्राईवर ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 912 नियुक्ति पत्र, कहा-योग्य अभ्यार्थियों के चयन से आमजन के मन में शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास होता है सशक्त
लखनऊ में IGP के बगल में कार में लगी आग
धू-धू करके जल गई, आजकल गाड़ियों में आग बहुत लग रही है pic.twitter.com/kHjzDDoQe8
— Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) September 3, 2024
पढ़ें :- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा है, पर हमारे हॉस्टल के लिए नहीं, राहुल गांधी बोले- मोदी जी उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौके पर मौजूद ट्रॉफिक को रोक दिया गया। गाड़ी मालिक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि वह अपनी कार ( UP32DP2769 ford figo) से गोमतीनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही अभिषेक ने चौराहे पर यूटर्न लेकर गाड़ी मोड़ने लगे तो गाड़ी बंद हो गई।
दोबारा स्टार्ट किया तो बोनट से धुआं निकलने लगा।बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। गाड़ी में रखा सामान जल्दी-जल्दी निकाला। इतने में गाड़ी जलने लगी। फायर विभाग को सूचना दी।