लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर में रविवार सुबह विनीतखंड-5 (Vineet Khand-5) में अयोध्या के खंडासा निवासी प्रीति कश्यप (Preeti Kashyap) पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने दमकल की सहायता से किसी तरह से प्रीति को समझाया बुझाया। करीब पांच घंटे बाद वह नीचे उतरी।
पढ़ें :- Lucknow News: एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी
#लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के विनीत खंड में महिला अपनी मांगों को लेकर चढ़ गई पानी की टंकी पर।
इसकी सूचना जब हुसारियां चौकी इंचार्ज गुरप्रीत कौर व उप निरीक्षक दीपक यादव वा आरक्षी सूर्या प्रताप द्वारा मौके पर पहुंच समझा कर उतरा गया@Uppolice @AdminLKO pic.twitter.com/fUQKp9ieUL— Awinash Kumar Singh (@Awinashlko) May 17, 2026
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी (Inspector Brajesh Chandra Tripathi) के मुताबिक पूछताछ में प्रीति ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी राम अनु्ग्रह प्रजापति (Ram Anugrah Prajapati) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह पति के साथ विनीतखंड-5 में रह रही थीं। आरोप है कि गुरुवार को राम उन्हें छोड़कर चले गए। उन्होंने राम से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो सकी।
पढ़ें :- Lucknow News : नहीं मिल रहा है आपको बिजली का बिल, तो व्हाट्सएप पर भेजें विवरण, 24 घंटे में आएगा PDF
इस बात से वह काफी आहत हो गईं और रविवार सुबह नौ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गईं। शोर सुन लोगों की नजर टंकी की ओर पड़ी तो वे घबरा गए। वे प्रीति को नीचे उतरने के लिए कहने लगे, मगर वह मानने को तैयार नहीं हुईं। मामले की जानकारी गोमतीनगर पुलिस (Gomti Nagar Police) और दमकल कर्मियों को दी गई।
आनन-फानन इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच फायर स्टेशन से एफएसओ गोमतीनगर (FSO Gomti Nagar) भी आ गए। चौकी प्रभारी गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur, Outpost In-charge) और फायर ब्रिगेड की टीम टंकी के ऊपर चढ़ी। वहां पर उसको समझने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नीचे आने के लिए नहीं तैयार हुई। ऐसे में उन्हें वहीं पर खाना और पानी दिया गया। करीब पांच घंटे की मान मनौवल के बाद प्रीति को नीचे उतारा गया।
नीचे उतरते ही हुई बेहोश, भर्ती
इंस्पेक्टर के अनुसार नीचे उतरते ही प्रीति बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां होश में आने पर उनसे राम का नंबर लेकर संपर्क किया गया है। वह लखीमपुर खीरी से चल चुके हैं। उनके आने पर आगे की कार्रवाई होगी।