Lucknow News: फेमस शायर मुनव्वर राना (Famous poet Munawwar Rana) को राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्वेज्ञान संस्थान (PGI hospital) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले मुनव्वर राना का इलाज लखनऊ के ही मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में चल रहा था।
पढ़ें :- वैभव ने लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड की झड़ी : सूर्यवंशी के सबसे तेज वनडे शतक फिर दोहरे शतक के आगे UAE पस्त, 7 विकेट से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में
मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें किडनी की दिक्कत है। जिसके चलते मुनव्वर राना का पिछले दिनों डायलिसिस कराया गया था। इसके बाद मुनव्वर राना को पेट में दर्द की दिक्कत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनव्वर राना (Munawwar Rana) क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित हैं। पिछले दिनों उनका डायलिसिस कराया गया था जिसके बाद से उनके पेट में दर्द की दिक्कत होने लगी थी। जांच के बाद उन्हें फेफड़ों में संक्रमण बताया जा रहा है। निमोनिया की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल मुनव्वर राना (Munawwar Rana) को ऑक्सीजन पर रखा गया है।