Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Lucknow News: पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि, शुक्रवार रात दो सगे भाइयों को झगड़े के आरोप में पुलिस घर से उठाकर ले गई थी। शनिवार सुबह एक भाई की हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

ये घटना राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने की है। यहां पर बीती रात पुलिस दो भाइयों मोहित पांडे और शोभारा पांडे को झगड़े के विवाद में घर से उठाकर ले गई थी। शनिवार को मोहित की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना की जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग किए।

रोते बिलखेते परिजन मांग रहे न्याय
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि, इस घटना के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

Advertisement