Lucknow News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर में एक बार फिर से सड़क धंस गई। हालंकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के विकासनगर के पीएनबी बैंक के पास बीच सड़क धंसने से कई फिट चौड़ा गड्ढा हो गया।
पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोड के नीचे कैविटी हो जाने के चलते सड़क धंस गई। मौक़े पर नगर आयुक्त समेत लोक निर्माण विभाग और जलकल के कर्मचारी मौजूद हैं। सड़क को बैरिकेड कर उसे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
#सड़क बनाने वाले विभाग को हम दोषी नहीं ठहरा सकते गलती सड़क की है वह बार-बार धस जाती है
उत्तर प्रदेश की राजधानी #लखनऊ में विकास नगर की सड़क अचानक धस गई हैं…..इस इलाके में सड़क धसना आम बात हो गई है ..!!@uppwdofficial @lmc_lucknow @LkoDevAuthority @AdminLKO #Viralvedio pic.twitter.com/ohKU1a8fdW
— PRIYA RANA (@priyarana3101) December 16, 2024
पढ़ें :- अखिलेश-शिवपाल पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- 2017 से पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी
आपको बता दें इससे पहले इसी जगह पर सड़क धंस चुकी है। मार्च में भी इसी रोड पर शिव मंदिर के पास सड़क धंसी थी। इससे पहले 2022 में भी सड़क धंस चुकी है।