Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: केजीएमयू ट्रामा सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड ने तीमारदारों को पीटा, मरीज की मौत, Watch video

Lucknow News: केजीएमयू ट्रामा सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड ने तीमारदारों को पीटा, मरीज की मौत, Watch video

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू के ट्रामा सेंटर (KGMU Trauma Center) में सुरक्षा कर्मियों ने मरीजों के तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट (Security guard beats attendants at KGMU Trauma Center) की। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ ने मारपीट की, जिसके कारण मरीज की मौत हो गई।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

मृतक मरीज के जीजा सचिन मौर्या ने बताया कि सड़क हादसे के बाद वह अपने साले आशीष मौर्या के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। सचिन मौर्या ने बताया कि इमरजेंसी में मरीज को लेकर वे करीब एक घंटे तक खड़े रहे, लेकिन किसी ने भी इलाज के लिए उनकी मदद नहीं की। कभी कहा गया कि डॉक्टर दूसरे मरीज को देख रहे हैं, तो कभी यह बताया गया कि डॉक्टर मौजूद नहीं हैं।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

घंटे भर के इंतजार के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ी, तब भी कोई डॉक्टर नहीं आया। इलाज में देरी के कारण मरीज की मौत हो गई। इसके बाद जब परिजन शव लेकर ट्रामा सेंटर से बाहर जा रहे थे, तब सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ से उनका विवाद हुआ। जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया।

परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। जब कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आए, तो उन्होंने दरवाजा बंद करके परिजनों पर हमला किया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर समझाकर मामले को शांत करवाया।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद केजीएमयू प्रशासन पर सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। वहीं मारपीट के दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement