लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीबीआई दफ्तर में तैनात एएसआई पर धनुष बाण से हमले का वीडियो सामने आया है। दफ्तर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एएसआई पर हुए हमले की घटना कैद हो गई। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी दिनेश मुर्मू ने पहला बाण मुख्य गेट पर मारा।
पढ़ें :- RR vs MI Live Streaming : आज आईपीएल में राजस्थान और मुंबई की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
बाण लगने के बाद एएसआई बचने के लिए अंदर भागा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और अंदर से घुसकर बाण मारकर घायल कर दिया। हालंकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया था।
हमला करने वाला दिनेश मुर्मू को अपने किए का पछतावा नहीं है। हजरतगंज कोतवाली में पूछताछ के दौरान दिनेश ने कहा कि वह दस दिन पहले दफ्तर आय़ा था। वीरेन्द्र ने अंदर नहीं जाने दिया। धक्का देकर भगा दिया था।
Lucknow News: CBI office की सुरक्षा में तैनात दरोगा पर धनुष-बाण से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपी दिनेश मुर्मू ने बाण से मुख्य गेट पर हमला किया था। आरोपी पकड़ लिया गया है। pic.twitter.com/Gs0ikyK9yn
— princy sahu (@princysahujst7) May 25, 2025
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
अपमान मुझे बर्दाश्त नहीं होता। सोचा था बदलालेना है। एएसआई को सबक सिखा कर रहूंगा। इसलिए मैं घर से धनुण बाण लेकर आया था। मुझे कोई अफसोस नहीं है। दिनेश ने पुलिस को बताया कि मैंने सीबीआई को भ्रष्टाचार की सूचना दी थी, पर मुझे ही आरोपिक बना दिया गया।
नौकरी चली गई। परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। हजरतगंज पुलिस के साथ अ्य एजेंसियों ने भी आरोपित से पूछताछ की। इसके बाद जेल भेज दिया।
दिनेश ने पुलिस को बताया कि लखनऊ आने के बाद चारबाग स्टेशन पर ही रुका था। वह एएसआई वीरेन्द्र को तलाशते हुए सीबीआई दफ्तर गया और उसे दिखा नहीं। शुक्रवार को दोबारा सीबीआई दफ्तर पहुंचा, जां वीरेन्द्र के नजर आने पर बाण से हमला किया था।
पूछताछ के बाद दिनेश मुर्मू को जेल भेज दिया गया। इससे पहले सीबीआई पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपित से पूछताछ की। धनुष और बाण के सबंध में पूछने पर दिनेश ने कहा कि उसके समुदाय में इन हथियारों का इस्तेमाल आम बात है।
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
परिवार में पहले से ही धनुष था। वही हमला करने के लिए बाण उसने तैयार किया था। दस दिन से उसे धार लगाकर नुकीला बना रहा था। डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एएसआई वीरेन्द्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित दिनेश के पास से पुलिस को धनुष और पांच बाण मिले थे। शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।