लखनऊ। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला युवक को पीटती (Woman beats up cab driver) दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। यहां के आशियाना थाने में एक महिला के खिलाफ युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें :- NAUTANWA:उपनिबंधक पर कार्रवाई नहीं,वकील की आत्मदाह चेतावनी
#लखनऊ
थप्पड़बाज आंटी ने की कैब ड्राइवर की पिटाई। सरेआम एक के बाद एक कई थप्पड़ महिला ने चालक को जड़े।#Lucknow आशियाना थाना क्षेत्र की घटना। @lkopolice pic.twitter.com/KfnCeKxe8H— Abbas Rizvi (@abbasmickey) December 28, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अपनी नाबालिग बेटी को सड़क पर स्कूटी चलवा रही थी। इस दौरान कैब ड्राइवर की कार से स्कूटी के पीछे टक्कर लग गई। टक्कर लगने के बाद महिला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बौखला कर उसने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पीटना शुरु कर दिया।
पढ़ें :- VIDEO: सीएम ममता ने मेरे खिलाफ रची साजिश- हुमायूं कबीर, कहा- भाजपा और टीएमसी ने मिलकर जारी किया वीडियो
कार में बैठी महिला यात्री ने दोनो के बीच बचाव की कई कोशिश की लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी। महिला ने कैब ड्राइवर का कॉलर पकड़कर करीब आठ दस थप्पड़ जड़ दिए। बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।