Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : लखनऊ मेट्रो स्टेशन से युवक ने लगाई छलांग, मचा हडकंप , पुलिस जांच में जुटी

Lucknow News : लखनऊ मेट्रो स्टेशन से युवक ने लगाई छलांग, मचा हडकंप , पुलिस जांच में जुटी

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लेखराज मेट्रो स्टेशन (Lekhraj Metro Station) की रेलिंग से शुक्रवार सुबह एक युवक कूद गया। युवक को देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार (In-charge Inspector Ghazipur Rameshwar Kumar) के मुताबिक युवक का नाम अंकित सिंह है। मूल रूप से अमौसी स्टेशन (Amausi Station) के पास का रहने वाला है। शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 04 मिनट के करीब युवक मेट्रो से उतर कर रेलिंग पर चढ़ गया। करीब 24 मिनट रेलिंग पर बैठने के बाद छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्हें धक्का देकर छलांग लगा दी।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घायल अवस्था में युवक को डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Hospital) पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के पिता ज्ञान सिंह को सूचना दे दी गई है। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का कारण अभी नहीं पता चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement